उन्होंने रोहित शर्मा और बाबर आजम को चेताया है और कहा है कि उन्हें एक बात बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को होना है.
गावस्कर का कहना है कि हम हमेशा भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करते हैं.
लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि श्रीलंका भी एशिया कप में है. इन तीनों देशों के बीच रावलरी काफी दिलचस्प है.
गावस्कर का साफ तौर पर कहना था कि श्रीलंका एक मजबूत टीम है, और इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले से हटकर उस टीम को देखना बेहद जरूरी है.
आपको बता दें श्रीलंका बेहद मजबूत टीम है और 6 बार एशिया कप का टाइटल जीत चुकी है. वहीं टीम इंडिया 7 बार एशिया कप जीती है.
भारत, नेपाल और पाकिस्तान इस बार ग्रुप ए में हैं वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कैंडी स्टेडियम में होगा.
इस एशिया कप 4 मैच पाकिस्तान हो रहे हैं वहीं बाकि के 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.