यूरिक एसिड को कम करने के लिए प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को छोड़ना चाहिए, और कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए जो नैचुरली यूरिक एसिड लेवल कम कर सकते हैं.
यूरिक एसिड लेवल कम करने के लिए आपको तुरंत लाल मांस, ऑर्गन मीट, मछली, शेलफिश, चिकन और शराब को छोड़ना होगा, क्योंकी इनमें प्यूरीन अधिक मात्रा में होता है.
मीठा खाना से यूरिक एसिड का लेवल बढता है. इसलिए मीठे का सेवन बंद कर दें.
मीठे पेय पदार्थ का सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल बढता है. ताजे फलों के रस में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में इनका सेवन न करें.
पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और यूरिक एसिड को निकालने में मदद करता है. इसलिए अधिक पानी का सेवन करें.
शराब पीने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसमें प्यूरीन की अधिक मात्रा होती है. यह यूरिक एसिड को बढाने का काम करता है.
कॉफी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है. इसका सेवन करने से यूरिक एसिड कम होता है.
ब्लड शुगर को कंट्रोल करें. शुगर लेवल हाई होने से यूरिक एसिड भी बढ़ता है.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.