अश्वगंधा का इस्तेमाल कुछ वक्त से पूरी दुनिया में ज्यादा होने लगी है. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
अश्वगंधा को विंटर चेरी भी कहा जाता है, यह अपने एडाप्टोजेनिक गुणों के लिए जानी जाती है.
किसी को तनाव, अवसाद या अनिद्रा की समस्या हो, तो वह अश्वगंधा का सेवन कर सकती है. इसके इस्तेमाल से अच्छी नींद आती है.
अश्वगंधा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है.
जिन लोगों को मांसपेशियों की ऐंठन की दिक्कते हैं, वह अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं. यह मांसपेशियां को मजबूत बनाता है.
अश्वगंधा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी जोड़ो में दर्द या सूजन को कम करने में मदद करता है.
पुरुषों को अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से वीर्य की गुणवकत्ता में सुधार होती है, जिससे यौन क्षमता बेहतर होता है.
अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. बैड कोलेस्ट्रॉल के वजह से हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा होता है.
अंश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व हानिकारक कणों को खत्म कर कोशिकाओं को क्षति से बचाते है. जिससे आपकी स्किन लंबे वक्त तक जवान और सुंदर रहती है.