घरों के बर्तनों में पक रहा हैं ‘कैंसर’? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाल खुलासा

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

हर गृहणी इस बर्तन को चुनकर घर लाने के लिए काफी मशक्कत भी करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दुकानदार अच्छे-अच्छे एडवर्टाइजमेंट करके लोगों को ठग लिया करते हैं और खराब क्वालिटी के बर्तन पकड़ा देते हैं.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

उससे भी बड़ी समस्या तो यह है कि वह बर्तन कितने साल चलेगा या कब तक उसका इस्तेमाल करना है. यह सब जानकारी ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाती है.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

नतीजा यह होता है कि कई सालों तक लोग खराब क्वालिटी के बर्तन में खाना खाते हैं बिना यह जाने हुए कि उनके स्वास्थ्य के ऊपर इसका कैसा दुष्प्रभाव पड़ने वाला है. हालांकि राहत भरी खबर यह है कि अब भारतीय बाजारों में खराब क्वालिटी के बर्तन बिकने बंद होने वाले हैं.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

सरकार ने स्टेनलेस स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन पर क्वालिटी कंट्रोल के नियम की नोटिफिकेशन जारी कर दी है और आगामी सितंबर महीने से यह नियम लागू हो जाएगा.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

अवेयरनेस के कमी की वजह से लोग भी सस्ते दाम देख कर खराब बर्तन ले लिया करते है. घरेलू स्तर पर भी घटिया माल से बर्तन बनाने की शिकायत मिल रही थी. इसको ध्यान में रखते हुए और इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

कई केस स्टडी में पाया गया है कि कई बार स्टेनलेस बर्तन खरीद लेते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि यह ज्यादा दिनों तक चलेगा, लेकिन थोड़े दिनों के बाद वह बर्तन सफेद हो जाता है.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

हम जब भी बर्तन खरीदने जाते हैं कोई यह नहीं बताता कि वह बर्तन कितने साल तक इस्तेमाल की जा सकती है. इस्तेमाल करने के दौरान ही बर्तन या तो टूट जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

कई बार ऐसा होता है कि हम जो बर्तन अच्छा समझ कर लाते हैं, वह बर्तन फौरन ही सफेद हो जाता है और उस केमिकल निकलने लगते हैं. इससे हमारी सेहत खराब होने लगती है.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रखर गर्ग का कहना है कि अगर कोई भी बर्तन खरीदना है तो इस बात के ऊपर ध्यान नहीं देता है की किस क्वालिटी का बर्तन है और उसमें क्या बनाया जाना चाहिए. कई बार ऐसा होता है की बर्तन से कार्सिनोजेनिक केमिकल निकलने लगते हैं. जिसकी वजह से लोगों में ट्यूमर या कैंसर जैसी समस्या पैदा हो जाती है.

Published by: Tauseef Alam | Apr 19, 2024

VIEW ALL

Read Next Story