कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं.
इसके साथ ही दावा किया जाता है कि यह स्किन के लिए फायदेमंद है और वजन भी कम करता है. आइए आज जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है.
पानी उबालने से वसा नहीं जलती है, लेकिन शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटड रखता है. हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गुनगुने पानी के सेवन से वजन कम होता है.
सीनियर डाइटीशियन डॉक्टर अनिल शर्मा के मुताबिक, गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद फैट के मॉलीक्यूल (अणुओं) को ज्यादा कुशलता से तोड़ने में मदद मिलती है, जिससे शरीर को वजन कम करने में मदद मिलती है.
खाली पेट गर्म पानी पीने से आपका पाचन बेहतर होता है और आपका मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है.
अगर आप अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं.
गुनगुना पानी पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रहता है, इसके साथ ही स्किन की चमक बढ़ती है.
डॉक्टर के मुताबिक, रोजाना 8 गिलास पानी पीना चाहिए. तीन में कम से कम पांच गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए.
यहां दी गई जानकारी सीनियर डाइटीशियन डॉक्टर अनिल शर्मा से बातचीत पर आधारित है.