इस मौसम मौसम में खासकर सर्दी-जुकाम से लोग परेशान रहते हैं. हालाँकि, इस मौसम में इस तरह की परेशानी होना आम बात है.
लेकिन इस समस्या से भी आप बच सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको नियमित तौर पर खाने में हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ साग को शामिल करना होगा.
साग में ढेर सारे विटामिन्स, मिनिरल्स और प्रचुर मात्र में फाइबर होता है. सर्दियों में अगर आपका इसका सेवन करते हैं, तो इसका फायदा आपको लम्बे समय तक बना रहता है.
सर्दियों में बथुआ साग के नियमित सेवन से क तरह के बीमारियों से महफूज रह सकते हैं. इसमें कैल्शियम, मैगनीज, पोटैशियम और विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
मेथी के साग में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.
सर्दी के मौसम में पालक साग भी खा सकते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, मैंगनीज, कैल्शियम, प्रोटीन पाए जाते हैं. जो आपके सेहत के लिए बहु लाभकारी है.
सर्दियों के मौसम सरसों का साग बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी बूस्ट करते हैं
मूली के इसके पत्ते भी बहुत लाभकारी हैं. इसके पत्ते में मौजूद तत्व सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचाते हैं.