Fatty Liver: फैटी लिवर होने पर चेहरे पर दिखता है ये लक्षण, वक्त रहते पहचान लें, वरना...

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

Fatty Liver

हमारे शरीर में लिवर जरूरी अंगों में से एक है. लिवर शरीर के लिए जरूरी 500 से ज्यादा काम करता है. जिससे हम स्वस्थ्य रहें.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

ऐसे में लिवर का हेल्दी रहना सबसे ज्यादा आवश्यक हो जाता है. आज कल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के चलते कम उम्र में लोगों को लिवर से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

खासकर इस वक्त लोग फैटी लिवर की समस्या से काफी परेशान है और यह समस्या आम होती जा रही है. आइए जानते हैं, फैटी लिवर क्या होता है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

हेल्थ एक्सपर्ट आशुतोष कुमार मिश्रा के मुताबिक, आज कल के गलत खानपान की वजह से लिवर के आसपास फैट जमा होने लगता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या होती है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

अगर वक्त रहते फैटी लिवर का इलाज नहीं किया जाए, तो यह लिवर को सड़ाकर देगा. जिससे आप बहुत ज्यादा बीमार हो सकते हैं. ऐसे हालात में जानना बेहद जरूरी है कि फैटी लिवर होने पर शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखते हैं.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

इसी क्रम में हम बताने वाले हैं कि फैटी लिवर होने पर चेहरे पर कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिससे हम आसानी से फैटी लिवर का पहचान कर सकते हैं.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

अगर कुछ दिनों से आपका चेहरा फूला हुआ है, तो वह फैटी लिवर का लक्षण है. दरअसल, फैटी लिवर होने पर शरीर में प्रोटीन बनाने की क्षमता घटने लगती है. जिससे चेहरे पर सूजन दिखने लगती है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

फैटी लिवर होने पर Insulin Resistance भी बढ़ने लगता है, यानी आपकी बॉडी प्रभावी ढंग से इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाती है. ऐसे हालात में स्किन का कलर डार्क होने लगता है और गर्दन के आसपास काली रेखाएं नजर आने लगती है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

फैटी लिवर होने के बाद पाचन क्रिया पर असर पड़ता है. फैटी लिवर होने पर शरीर में जिंक की कमी हो जाती है, जिससे स्किन पर रैश नजर आने लगते हैं.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

फैटी लिवर होने पर चेहरा अचानक सफेद होने लगता है और आंखों में पीलापन नजर आती है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

Disclaimer

यहां दी गई जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट आशुतोष कुमार मिश्रा से बातचीत पर आधारित है.

Published by: Tauseef Alam | May 14, 2024

VIEW ALL

Read Next Story