अनार का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है.
अनार की तहसीर ठंडी होती है तो अगर आपको सर्दी-खांसी है तो अनार के सेवन से बचें.
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो अनार का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन लेवल धीमा हो सकता है.
अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, तो ऐसे में अनार का सेवन न करे. अन्यथा यह समस्या को बढ़ावा दे सकता है.
अनार का ज्यादा सेवन एसिडिटि की समस्या का कारण बन सकता है. इसलिए इसके अधिक सेवन से बचें.
अनार में आयरन की अच्छी मात्रा होती है. इसके अधिक सेवन से आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है.
रोजाना एक अनार से ज्यादा नहीं खाना चाहिए. इससे अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.