पथरी की समस्या होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पिए. पानी हाइड्रेशन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है. जिन्हें गुर्दे की पथरी है उन्हें दिन में 7-8 गलास पानी पीना चाहिए.
नींबू का रस और जैतून का तेल एक बहुत अच्छा उपाय है. इन दोनों को रोज मिलाकर पीने से पथरी को जल्दी निकलने में मदद मिलती है.
जिन्हें पथरी है उन्हें सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए, क्योंकी सेब में साइट्रिक एसिड होता है. यह पथरी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है.
अनार में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है. जो हमारे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है और पथरी को बाहर निकालता है.
कॉर्न हेयर को लोग अक्सर फेक देते हैं . लेकिन अगर आप इसको पानी में उबालकर पीयेंगे तो यह नए पथरी के निर्माण को भी रोकता है.
कुल्थी दाल बहुत लाभदायक होती है. इसके सेवन से पथरी के निर्माण रोका जा सकता है.
खट्टे फलों का सेवन करें जैसे- आंवला, संतरा, मौसमी और नींबू के सेवन से पथरी को बाहर निकालने में मदद मिलता है.
नमक का सेवन कम करें. नमक के अधिक सेवन से किडनी में कैल्शियम इकट्ठा होता है और किडनी स्टोन बनकर सामने आता है
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.