क्या देर तक बैठने के बजाय खड़े होना वाकई फायदेमंद है? जानें क्या कहती है नई रिसर्च

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

कई जगहों पर ‘सिट-स्टैंड’ डेस्क सिस्टम को अपनाया गया है, जिस पर आप लंबे समय तक बैठने के नुकसान से बचने के लिए डेस्क को बटन दबाकर ऊंचा कर सकते हैं और खड़े होकर काम कर सकते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

लेकिन खड़ा होना बेहतर कैसे है? और क्या देर तक खड़े होने के भी नुकसान हैं? बहुत ज्यादा बैठने और खड़े होने के जोखिमों के बारे में रिसर्च क्या कहता है?

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

एक्टिव रहना अहम है. लेकिन इससे हर दिन लंबा वक्त बैठकर गुजारने के नकारात्मक असर को पूरी तरह दूर नहीं किया जा सकता. लंबे वक्त तक खड़े रहना भी नुकसानदेह है.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

लंबे वक्त तक खड़े रहने से मांसपेशियों में थकान, पैरों में सूजन, पीठ के निचले हिस्से, घुटनों और टखनों में दिक्कत हो सकती है.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

रिसर्च से पता चलता है कि एक बार में लगातार खड़े होने की समय-सीमा लगभग 40 मिनट तय करने से देर तक खड़े रहने से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने के आसार कम हो जाते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

भले ही आप खड़े होने के बीच में आराम कर लेते हैं और अगर आपको पहले कभी खड़े होने से दर्द हुआ है, तो जब आप फिर खड़े होते हैं, तो आपको यह दिक्कत फिर से होने के ज्यादा आसार होते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

लंबे वक्त तक खड़े रहने वाले हर शख्स को इन ‘मस्कुलोस्केलेटल’ सिम्टम्स का तजुर्बा नहीं होगा. और कुछ लोग दूसरों की तुलना में लंबे वक्त तक खड़े रहने के प्रभावों के प्रति ज्यादा लचीलापन रखने वाले हो सकते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

एक्टिव रहना सबसे ज्यादा अहम है. ऑस्ट्रेलिया समेत दूसरे देशों की सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी एजेंसियों के जिस्मानी गतिविधियों के ताल्लुक से हिदायत में नौजवानों को बैठने में बिताए जाने वाले वक्त को कम करने की सलाह दी जाती है.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

बैठने के वक्त को कम करने और उसकी जगह एक्टिव रहने, भले ही हल्की फुल्की शारीरिक सक्रियता रखने से सेहत के ताल्लुक से फायदा होता है.

Published by: Siraj Mahi | Sep 14, 2023

VIEW ALL

Read Next Story