जीरा का सेवन करने से बार-बार डकार आने में राहत मिलती है. एक चम्मच शहद में पिसा हुआ जीरा मिलाकर चाटे डकार से राहत मिलेगी.
पिसे हुए जीरे को शहद के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर खाने से पेट दर्द से राहत मिलती है.
जीरा, सोंठ और भुनी हीगं को पीसकर 6 ग्राम पानी के साथ सेवन करने से पेट की गैस से राहत मिलती है.
एक चम्मच पीसे हुए जीरे को शहद में रोज़ मिलाकर खाने से उल्टी दूर होती है.
पीसा हुआ जीरा और सेंधा नमक को मुंह में लगाने से छालो से राहत मिलती है.
सफेद जीरे को दही के साथ मिलाकर खाने से दस्त को ठीक होने में मदद मिलती है
जीरे को पीसकर शक्कर के साथ खाने से सफेद दाग ठीक होते है.
जीरा और चीनी को पीसकर दिन में 3 बार एक चम्मच खाने से शरीर में सूजन कम होती है.
सफेद जीरा रोज चबाने से गला ठीक होने में मदद मिलती है.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.