प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर शरीर में ये लक्षण दिखते हैं,
प्लेटलेट्स कम होने पर लंबे वक्त तक घावों से खून बहना जारी रहता है.
मल त्याग के दौरान खून आने लगता है.
प्लेटलेट्स कम होने पर नाक से खून आने लगते हैं.
डेंगू या कई ऐसी बीमारियां होती है जिसमें प्लेटलेट्स डाउन हो जाते हैं, इसे बढ़ाने के लिए इन फलों का सेवन करें.
पपीता खाने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ता है.
चुकंदर में प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट और हेमोस्टैटिक तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाता है.
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए कीवी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन की प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं.
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता है.
अनार खाने से भी प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है.