इस दौर में बदलते लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतित है.
लोगों की कोशिश होती है कि इस दौर में उनका शरीर चुस्त और दुरुस्त रहें, लेकिन ऐसा संभव तभी होगा, जब आप खानपान को लेकर सचेत रहेंगे.
ऐसे में आपको मखाने का सेवन करना चाहिए, मखाना एक सुपरफूड है, जिसमें फाइबर, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
आइए जानते हैं कि इन पांच लोगों को मखानें का सेवन क्यों करना चाहिए.
अगर आप बढ़ते वजह से परेशान हैं, तो अपने डाइट में मखाने का शामिल करें, क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को घटाने में कारगर साबित होता है.
हार्ट के मरीज को मखाने का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. जो हार्ट अटैक के खतरा को कम करने में मदद करता है.
कब्ज के मरीजों को मखाने का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है.
मखाने में पोटैशियम और मैग्नीशियम के भरपूर मात्रा होते हैं. इसके साथ ही सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं, सोडियम ब्लड प्रेशर को हाई करता है. ऐसे में High Blood Pressure को कंट्रोल करने में मदद करता है.
शरीर में टॉक्सिन बढ़ जाने से सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी इसका असर दिखता है. ऐसे स्थिति में पेट भारी महसूस होता है. ऐसे में शरीर से टॉक्सिन को निकालने के लिए मखाने का सेवन करें. क्योंकि इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण मौजूद होते हैं.
यहां पर दी गई जानकारी सीनियर डॉक्टर अनिल शाही से बातचीत पर आधारित है.