अब कभी नहीं होगा हाथ-पैरों में झुनझुनी, करें Vitamin B12 से भरपूर 6 चीजों का सेवन

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

Numbness Feet

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाना जरूरी है. सेहत को बनाए रखने के लिए विटामिन भी जरूरी हैं और ऐसा ही एक फायदेमंद विटामिन है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

Numbness Hands

अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो स्किन पीली पड़ने लगती है, वजन कम होने लगता है, बार-बार भूख लगती है, उल्टी जैसा महसूस होता है, हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या होती है और इसके साथ ही समय-समय पर हाथ-पैर सुन्न भी हो जाते हैं.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

Vitamin B12

ऐसे में जरूरी है कि समस्या बढ़ने से पहले ही विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर लिया जाए. यहां कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है जो विटामिन बी12 की कमी को पूरा करते हैं.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

मछली

मछली में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है. एक कप या 150 ग्राम सार्डिन में 554 फीसद विटामिन बी12 होता है. मछली खाने से हाथ और पैरों में झुनझुनी नहीं होती है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

अंडे

अंडे को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. इनसे शरीर को विटामिन बी12 के साथ-साथ विटामिन बी2 भी अच्छी मात्रा में मिलता है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

दूध

दूध को भी विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत माना जाता है. दूध से शरीर को न सिर्फ विटामिन बी12 मिलता है बल्कि कैल्शियम और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में मिलता है. जिससे हाथ और पैरों में झुनझुनी नहीं होती है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

चिकन

चिकन में भी विटामिन बी12 भरपूर मात्रा पाए जाते हैं. ऐसे में विटामिन बी12 पाने के लिए चिकन भी खाया जा सकता है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

फोर्टिफाइड अनाज

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाइड अनाज भी खाया जा सकता है. इन अनाजों को खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ भी एक अच्छा विकल्प हैं.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

दही

आहार में दही को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दही खाने से शरीर को विटामिन बी12, विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी डॉक्टर साकेत शर्मा से बातचीत पर आधारित है.

Published by: Tauseef Alam | Sep 06, 2024

VIEW ALL

Read Next Story