क्या आम को खाने से पहले पानी में भिगोना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

पसंदीदा फल

गर्मियां आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है. ज्यादातर लोगों को आम पसंद होता है. आम में कई पोषक तत्व होते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

आम में केमिकल

माना जाता है कि आम केमिकल से पकाया जाता है. ऐसे में लोग इसे पानी में भिगो कर खाते हैं. आइए जानते हैं कि आम को पानी में भिगो कर खाना चाहिए या नहीं.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

सेहत के लिए अच्छा

एक्सपर्ट का मानना है कि आम को पानी में भिगो कर खाना सेहत के लिए अच्छा है. इससे आपको कई फायदे मिलते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

पानी में भिगोएं

जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की आहार विशेषज्ञ सुषमा पीएस का कहना है कि आम को सिर्फ एक से दो घंटे पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड के स्तर को काफी कम किया जा सकता है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

फाइटिक एसिड

सुषमा पीएस के मुताबिक फाइटिक एसिड शरीर की लौह, जस्ता और कैल्शियम जैसे आवश्यक खनिजों को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देता है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

20-25 मिनट

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो आमों को 25-30 मिनट तक पानी में डुबोना काफी है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

त्वचा साफ

आम को पानी में भिगो कर खाने से मुंहासे, त्वचा की समस्याएं, सिरदर्द और कब्ज जैसी दिक्कतों को रोकने में भी मदद मिलती है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

ठंडक मिलेगी

नैदानिक आहार विशेषज्ञ लक्षिता जैन के मुताबिक आयुर्वेद और आधुनिक पोषण दोनों ही खाने से पहले आम को भिगोने के पक्ष में हैं. आम को भिगोने से आपके बदन को ठंडक मिलती है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

पानी की मात्रा

इंडियन एक्सप्रेस ने लक्षिता जैन के हवाले से लिखा है कि आम को भिगोने से उनमें पानी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे वे हाइड्रेटिंग हो जाते हैं. इससे उनका स्वाद भी अच्छा होता है.

Published by: Siraj Mahi | Apr 16, 2024

VIEW ALL

Read Next Story