हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, लेकिन आज हम आपके ऐसे सब्जी के बारे बताएंगे, जो गोभी जैसा दिखता है, लेकिन फायदे के मामले में चिकन-मटन से कम नहीं होता है.
भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. यह कश्मीरी व्यंजनों का एक महत्वपूर्ण का हिस्सा है, जहां इसे मोजन-हख कहा जाता है.
कोहलराबी में विटामिन सी, एंथोसियनिन और आइसोथियोसाइनेट जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके सेल्स को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है.
कोहलराबी या गांठ गोभी में मौजूद फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.
गांठ गोभी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.
इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है और शरीर का हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करती है.
गांठ गोभी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी बनाते हैं.