इसकी कमी को दूर करने के लिए लोग सप्लीमेंट्स लेते हैं या फिर धूप सेकते हैं.
ऐसे में सवाल आता है कि आखिर धूप से विटामिन डी लेने का सही समय क्या है?
इसके साथ ही विटामिन डी सप्लीमेंट्स कैसे लें?
धूप से विटामिन डी लेने का सही समय 10 बजे से 12 बजे के बीच है.
क्योंकि इस दौरान धूप ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है.
विटामिन डी सप्लीमेंट लेने का सबसे सही समय दोपहर के खाने के बाद माना जाता है.
विटामिन डी सप्लीमेंट को दूध, अंडा, या फिर ड्राई फ्रूट्स के साथ ही खाएं, क्योंकि ऐसे में यह जल्दी एब्जोर्ब होता है.
विटामिन डी कमी होने पर शरीर में थकान रहती है, बाल झड़ते हैं और कमजोरी आने लगती है.
डॉक्टर की सलाह के बाद ही विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करें.