आज हम आपको पैदल चलने का सही तरीका बताने वाले हैं, इसके साथ ही बताएंगे कि आपको एक दिन में कितना पैदल चलना सही है.
तो आइये जानते हैं पूरी डिटेल
पैदल चलते वक्त सही जूतों का चयन जरूरी है. ऐसे जूते चुनें जो आपके पंजों पर हार्ड न हों और अपके पैरों की शेप के अनुसार मुड़ जाएं.
एक प्लेन जगह पर पैदल चला करें. टेढ़ा मेढ़े रास्ते पर चलने से ज्वाइंट्स पर जोर आता है, जिसकी वजह से घुटने और टखने के आस पास दर्द होना शुरू हो जाता है.
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो पैदल चलने से परहेज करें. डॉक्टर की सलाह के बाद ही हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें.
पैदल चलने के लिए सही समय का चयन करें, सुबह सूरज उगते वक्त या शाम सूरज ढलते वक्त वॉक करें. ऐसे में आप एग्जॉस्ट कम होंगे.
अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के मुताबिक अगर आप हेल्दी हैं तो आपको हर रोज आधा घंटा वॉक करना चाहिए.
वहीं एथलीट्स के लिए यह टाइमिंग उनके गोल के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है.
यह जानकारी कार्डियोलोजिस्ट मेघा दिक्षित से ली गई है. बीमार व्यक्ति डॉक्टर की सलाह के बाद ही वॉक किया करें.