Depression in Women: महिलाओं में दिखते हैं डिप्रेशन के ये 6 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

तनाव और चिंता से ग्रसित होने के बावजूद महिलाएं इन्हें नजरअंदाज करती रहती हैं, जो आगे चलकर डिप्रेशन (Depression in Women) का रूप ले सकता है. आज ज्यादातर महिलाएं डिप्रेशन से ग्रसित हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं होता कि वे डिप्रेशन में हैं.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

डिप्रेशन का इलाज न कराने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर किसी वजह से आप दिन-रात तनाव और चिंता से घिरे रहते हैं, तो सबसे ज़रूरी है इस पर कंट्रोल पाना.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

पुरुषों और महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षणों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है, लेकिन अगर लक्षण 3 दिनों से अधिक वक्त तक बने रहते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके इलाज शुरू कर दें, इस मानसिक समस्या से बाहर निकलना उतना ही आसान होता है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

तीन महीने से ज्यादा समय तक रहने वाला अवसाद तीव्र अवसाद का रूप ले सकता है और अगर यह 6 महीने से अधिक वक्त तक रहता है, तो इसे क्रोनिक डिप्रेशन कहा जाता है, जिसे ठीक होने में कई साल लग सकते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण...

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

अगर आपने उन शौकों में रुचि खो दी है जो आप पहले किया करते थे, तो यह डिप्रेशन का शरुआती लक्षण (महिलाओं में अवसाद के लक्षण) हो सकता है. इसमें महिलाएं कम बोलती है और किसी से बहुत कम मिलती है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

डिप्रेशन के लक्षणों में किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करने या ध्यान केंद्रित करने में समस्या शामिल है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि डिप्रेशन से पीड़ित लोग अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं और उनके दिमाग में चल रही बातें ही उनकी पहचान बन जाती हैं. इसका असर आपके घर के काम के साथ-साथ आपके प्रोफेशनल काम पर भी पड़ सकता है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

अगर आप पहले की तुलना में अब कम खाते हैं और अपना पसंदीदा खाना देखने के बाद भी क्रेविंग नहीं होती है, तो इस लक्षण को गंभीरता से लें. क्योंकि ये भी डिप्रेशन के लक्षण हैं.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

कई बार तनाव और डिप्रेशन के कारण भी कुछ महिलाओं के पीरियड्स प्रभावित होते हैं. लंबे वक्त तक डिप्रेशन से पीड़ित रहने से समय से पहले मेनोपॉज भी हो सकता है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

डिप्रेशन की वजह से रात में नींद नहीं आती है. डिप्रेशन से पीड़ित लोगों में यह एक बहुत ही आम लक्षण है. डिप्रेशन के कारण महिलाएं देर रात तक जागती रहती हैं, उनकी नींद का चक्र प्रभावित होता है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सीनियर डॉक्टर साकेत शर्मा से बातचीत पर आधारित है.

Published by: Tauseef Alam | Jul 03, 2024

VIEW ALL

Read Next Story