अगर आपको गमले में अच्छे फूल उगाने हैं तो जब आपके गमले में कलियां बनना शुरू हो रही हों तब पौधे में पानी कम डालें. ऐसा करने से फ्लावरिंग अच्छी होगी.
सी-वीड फर्टिलाइजर एक बहुत अच्छा आर्गेनिक फर्टिलाइजर है. इसे डालने से गमले में बहुत सारे फूल खिलने लगते हैं.
मिट्टी को खोदकर उसमें सी-वीड फर्टिलाइजर डालें. फिर मिट्टी को थोड़ा साफ कर लें हवा लगने दें. उसके बाद फर्टिलाइजर डालें.
10 एमएल सी-वीड फर्टिलाइजर को 5 लीटर पानी में मिलाए और कुछ दिनों में डालतें रहें.
गमले की मिट्टी में चाय की पत्ती खाद डालने से फूल तेज़ी से बढ़ने लगते हैं.
चाय की पत्ती को थोड़ी सी मिट्टी में मिलाकर जमा करें.
चाय की पत्ती को 7 दिन तक स्टोर करे उसके बाद बिना पानी के गुड़हल की मिट्टी में मिला लें.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.