उत्तराखंड में 6 मुसलमानों को एक साथ नमाज पढ़ने से रोका

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

नमाज से रोका

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मुसलिम परिवारों को एक साथ नमाज पढ़ने से रोका गया है. घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण है.

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

पुलिस

मामले को पुलिस और प्रशासन ने सुलझा लिया है. पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे के मुस्लिम लोगों में डर का माहौल है.

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

दो नौजवान

इलाके में दो नौजवानों ने एक मुस्लिम परिवार को नमाज अदा करने से कथित तौर पर रोकने की कोशिश की.

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

चेतावनी

पुलिस और इलाके के सम्मानित नागरिकों ने वक्त पर इस मामले में दखल देकर हालात को मजीद बिगड़ने से रोक दिया. पुलिस ने नौजवानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

6 मुसलमान

कस्बे में रहने वाले अय्यूब ने कहा, "हमारे परिवार के 6 सदस्य 18 मार्च को मेरे घर के बाहर नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे. तभी दो नौजवान वहां आया और हमारे नमाज पढ़ने व टोपी पहनने पर ऐतराज जताया."

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

पुलिस को खबर

उन्होंने कहा "हमने मकामी पुलिस को इसकी खबर दी. इसके बाद पुलिस ने हमें और उन दोनों नौजवानों को अगले दिन थाने बुलाया और उन्हें भविष्य में ऐसी हरकतों न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया."

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

सांप्रदायिक तत्व

थाना प्रभारी सुरेश कंबोज ने बताया कि "इस संवेदनशील सीमावर्ती शहर में ऐसे सांप्रदायिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." उन्होंने कहा, "हमने आरोपी लड़कों को भविष्य में इस तरह की हरकतों के प्रति आगाह किया है."

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

12 लोग

अयूब के मतुबिक "झूलाघाट में मुस्लिम समुदाय के सिर्फ 12 लोग रहते हैं. ये सभी करीब 50 साल पहले कस्बे में बसे हुए हैं."

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

भाईचारा

अयूब के मुताबिक "झूलाघाट के मुसलमान शहर के बाकी निवासियों के साथ पूरी तरह मिल जुलकर रहते हैं और पिछली दो पीढ़ियों से अमन और शांति से रह रहे हैं."

Published by: Siraj Mahi | Mar 21, 2024

VIEW ALL

Read Next Story