आपकी बकरीद को खास बना देंगी मेहंदी की ये डिजाइन; आसान है लगाने का तरीका

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

मेहंदी

ईद और बकरीद के मौके पर मुस्लिम औरतें और लड़कियां खूब मेहंदी लगाती हैं. बकरीद से पहले लड़कियां खूब तैयारी करती हैं. अपने घर को साफ सुधरा करती हैं और बकरीद से एक-दो दिन पहले मेहंदी लगाती हैं.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

ईद की तरह

बकरीद भी ईद की तरह ही मनाई जाती है. ईद में रमजान के 30 रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है. लेकिन बकरीद हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है. इसमें जानवरों की कुर्बानी दी जाती है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

साफ-सफाई

बकरीद के दिन सभी मुसलमान नहाते धोते हैं. साफ सफाई करते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं. इसके बाद खुशबू लगाकर ईदगाह जाते हैं और बकरीद की नमाज अदा करते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

मीठा

वहां से लौटने के बाद मुसलमान मीठा खाते हैं. इस दिन लगभग सबके यहां सेवई या मीठा बनता है. इसके बाद जिनके यहां कुर्बानी होनी होती है, वह लोग कुर्बानी कराते हैं. इसके बाद अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को गोश्त बांटते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

दावत

इसके बाद सभी लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और सेवई खाते हैं. एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते हैं. जिनके यहां कुर्बानी होती है वह लोग अपने करीबियों की गोश्त या बिरयानी पर दावत करते हैं.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

17 जून

इस बार बकरीद 17 जून को पड़ रही है. बकरीद अरबी महीने 'जिल हिज्ज' की 10 वीं तारीख को मनाया जाता है. बकरीद को अरबी में 'ईद-उल-अजहा' (Eid-Ul-Adha) के नाम से भी जाना जाता है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

हज

आपको बता दें कि बकरीद में ही सऊदी अरब के मक्का शहर में हज किया जाता है. यहां दुनियाभर से कई लाख मुसलमान एकट्ठा होते हैं और हज करते हैं. हज साल में एक बार होता है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 15, 2024

VIEW ALL

Read Next Story