सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं मुसलमान, ओवैसी ने क्यों कही ये बात

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में कहा कि भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं.

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय को "जिनके अधिक बच्चे हैं" से खिताब किया था.

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

ओवैसी ने इल्जाम लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू समुदाय के बीच "नफरत फैलाने के लिए झूठ फैला रहे हैं".

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

ओवैसी ने कहा कि "प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं. मोदी सरकार का डेटा खुद कहता है कि मुसलमानों की प्रजनन दर गिर गई है."

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

ओवैसी ने कहा कि "मोदी कह रहे हैं कि हम ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं. भाजपा और आरएसएस यह दावा करने के लिए यह झूठ फैला रहे हैं कि भारत में मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे"

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

ओवैसी ने आगे कहा, "भारत में पुरुषों में अगर कोई सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करता है तो वो मुस्लिम हैं. ये मैं नहीं कह रहा. यह सरकारी डेटा है."

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

हाल ही में राजस्थान में बोलते हुए, PM मोदी ने इल्जाम लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति "उन लोगों को बांट देगी जिनके ज्यादा बच्चे हैं."

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

पीएम मोदी के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और बीजेपी को नोटिस जारी किया गया था.

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

ओवैसी ने आगे पीएम मोदी पर डर पैदा करने का इल्जाम लगाया और कहा कि वह "2002 से मुस्लिम-दलित नफरत फैला रहे हैं".

Published by: Siraj Mahi | May 01, 2024

VIEW ALL

Read Next Story