भारत में उड़द ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. इसमें अच्छे मात्रा में पोषक तत्व होते हैं. उड़द की दाल से कई तरह की जिशेज बनाई जा सकती हैं. यहां पेश हैं उड़द की दाल से बनने वाली 10 डिशेज.
शाम को उड़द की दाल पानी में डुबा कर सुबह मसाले मिला कर बेहतरीन चीला बना सकते हैं. इसे हरा धनिया की चटनी के साथ खाने पर मजा आता है.
उड़द की दाल में ताजी मेथी की पत्ती डालकर बना कर खा सकते हैं. इसे चावल और रोटी दोनों के साथ में जबरदस्त स्वाद मिलता है.
उड़द दाल को पानी में डुबा कर पीस लें. इसके बाद इसमें मसाले मिला कर इसे गोल करके तल लें. दाल से बने ये बोंडे बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत के लिए लाभदायक हैं.
उड़द की दाल को पानी में डुबा कर उसे पीस लें. फिर इसे भून कर इसमें चीनी और मेवे मिलाएं. इसके बाद इसका हलवा बना लें. इसके बाद इसे गर्मागरम सर्व करें.
उड़ की दाल को पानी में डुबा कर पीस लें. इसके बाद इसमें उबले आलू मिला कर इसकी टिक्की बना लें. अब इसमें मसाले मिला कर इसे डीप फ्राइ कर लें. स्नैक्स के तौर पर इसका आनंद लें.
पानी में डूबी हुई उड़द दाल को पहले बारीक पीस लें. इसके बाद इसे चावल के आटे में मिला कर इसकी इडली बना लें. अब नारियल की चटनी के साथ इसका अनंद लें.
रात भर पानी में भीगी हुई उड़द दाल को बारीक और गाढ़ी पीस लें. इसके बाद इसमें प्याज के साथ मसालें मिलाएं. अब इन्हें डीप फ्राइ कर लें. अब पकोड़ी को धनिया और मिर्च की चटनी के साथ खाएं.
पानी में भीगी हुई उड़द को उबाल लें. फिर पीस लें. इसके बाद इसे घी में भून लें. अब इसमें शुगर और मेवा मिलाकर शेप दे दें. अब इन्हें आप मिठाई की तरह खा सकते हैं.