सांप को दुनिया का सबसे जहरीला जानवर माना जाता है. कुछ सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि अगर वो इंसान को काट ले, तो उसकी मौत हो जाती है.
लेकिन कई बार लोगों को सांप काटने के बाद पता चलता है कि ये सांप जहरीला नहीं था. आज हम ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जहरीला तो नहीं होता है, लेकिन सबसे खतनाक सांप होता, जिससे जानवर भी पनाह मांगते हैं.
इस सांप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लोगों को काटता कम है, दौड़ाता ज्यादा है.
मैं बात कर रहा हूं धामिन सांप की, जिसे धामन सांप भी कहा जाता है. यह सांप कोबरा का पसंदीदा आहार होता है. इस सांप में विष ग्रंथि नहीं होती है.
इसी वजह से धामिन सांप के काटने से किसी शख्स की मौत नहीं होती है. हालांकि, इसका डंक जहरीला होता है.
सांप पालने वालों के मुताबिक, इस सांप से इंसानों को डर लगता है, लेकिन ये सांप जानवरों को सबसे ज्यादा परेशान करता है.
सपेरों का कहना है कि धामिन सांप दूध देने वाली जानवरों को ज्यादातर परेशान करता हैं और उन जानवरों का दूध पी जाता हैं.
ये सांप इतने मजबूत और शक्तिशाली होते हैं कि गाय, भैंस या बकरी के पैरों से लिपटकर उनके दूध पी जाता है
यह सांप, खेत-खलिहान और बाग-बगीचे में पाया जाता है. यह सांप मौका पाते ही जानवरों पर हमला करता है.
यहां दी गई जानकारी सांपों के जानकार के बातचीत पर आधारित है.