इसके बाद एक दूसरे बर्तन में 50 ग्राम सरसों का तेल गर्म कीजिए.
अब इसमें उबले हुए अंडे को फ्राइ कल लीजिए. इसके साथ ही 2 मीडियम साइज आलू भी फ्राई कर लीजिए.
इसके बाद इस तेल में दो मीडियम साइज कटे हुए प्याज को ब्राउन होने तक फ्राई कीजिए.
अब इसमें एक छोटी इलाइची, दो लौंग, एक चुटकी जावित्री, एक टुकड़ा जायफल, एक मीडियम साइज तेज पत्ता डालिए.
अब इसी में कटे हुए दो मीडियम साइज टमाटर, एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और दो साबुत हरी मिर्च डाल दें.
इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंट में पकने दें.
इसके इसमें दो कप पानी डालकर आलू डाल कर 10 से 15 मिनट तक तेज आंच पर काएं.
अब आंच को कम कर दें और और इसमें फ्राइ किए हुए अंडे डाल दें.
इसके बाद इसे कम से कम 5 मिनट तक धीमी आंच पर ढक्कर बंद करके पकाएं. यह बनकर तैयार है.