अपनी त्वचा को स्वस्थ, जवान और ग्लोइंग रखने के लिए आपको खास देखभाल करने की जरूरत होती है. ऐसे में आप चेहरे को बेसन से धो सकते हैं.
चेहरे पर बेसन के इस्तेमाल करने से त्वचा को कई फायदें मिलते हैं. इस खबर में हम आपको उन फायदों के बारे में बताएंगे.
बेसन के इस्तेमाल से चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है.
टैनिंग के लिए भी बेसन फायदेमंद है. बेसन टैनिंग की समस्या को दूर करता है और त्वचा में निखार लाता है.
बेसन से चेहरे को धोने से पोर्स में जमी गंदगी साफ होती है. ये त्वचा की अंदरूनी सफाई करता है.
एक्ने की समस्या में भी बेसन फायदेमंद होता है. बेसन चेहरे से तेल साफ करता है, जो मुहांसों और दाग-धब्बों से बचाता है.
बेसन आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है. बेसन से चेहरे की सफाई करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है.
1 चम्मस बेसन में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए. इसे 5 मिनट रख कर धो लें. सूखने से बाद स्क्रब करते हुए इसे साफ कर लें और पानी से धो लें.
इस वेब स्टोरी में बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए.