इस बात को अक्सर लोग जानते हैं कि हमें सर्विस टाइम पर करानी चाहिए. लेकिन फिर भी लापरवाही कर जाते हैं, आपको अपनी बाइक की सर्विस हमेशा टाइम पर करानी चाहिए और ऑथराइज सर्विस सेंटर से ही करानी चाहिए.
अपनी बाइक में इंजन ऑइल हमेशा कंपनी का ही डलवाएं किसी सस्ते ऑइल की तरफ ना जाएं. सस्ता ऑइल आपके इंजन को खराब कर सकता है और उसकी उमर घटा सकता है.
ऑवर लोडिंग कनूनी अपराध तो है ही साथ ही ये बाइक के इंजन के लिए भी नुकसानदायक है. ऑवरलोडिंग से आपके इंजन पर एक्सट्रा जोर आता है, जिसका सीधा असर बाइक माइलेज पर पड़ता है.
बाइक को तय सीमा से ज्यादा स्पीड में चलाना अपकी जान तो जोखिम में डालता ही है साथ ही ये माइलेज पर भी बहुत बुरा असर डालता है.
अपनी बाइक का एयर फिल्टर समय-समय पर चेक करते रहिए और उसे रेगुलर साफ करते या करवाते रहिए. यह बेहद जरूरी है, एयर फिल्टर की सफाई ना होने से बाइक का माइलेज कम होने के साथ-साथ इंजन भी खराब हो सकता है.
किसी भी सवारी के लिए ब्रेक और क्लच सबसे अहम है. हमेशा अपनी बाइक के ब्रैक और क्लच का ध्यान रखें ऑवर ब्रेकिंग ना करें क्लच अडजस्टमेंट कराते रहें. इन सबका सीधा असर बाइक के माइलेज पर पढ़ता है.
कई पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल में मिलावट करके बेचते हैं. आप भरोसे वाले पेट्रोल पंप से ही अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाएं, खराब क्वालिटी का पेट्रोल बाइक के इंजन और माइलेज पर बुरा असर डाल सकता है.
रैश ड्राइविंग करना कोई थ्रिल नहीं बल्की एक जोखिम का काम है. रैश ड्राइविंग से आप अपनी जान के लिए खतरा तो पैदा करते ही हो साथ ही सड़क पर चलने वाले और लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं. रेश ड्राइविंग करने वालों की बाइक का माइलेज कार से भी कम हो सकता है.
टायर का एयर प्रेशर हमेशा मेंटेन रखें. अगर बाइक के टायर ज्यादा घिस जाएं तो बाइक के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए अगर आपकी बाइक के टायर भी घिस चुके हैं तो आप इनको जल्द ही बदल दें.