बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का चांदनी चौक सीट से टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को कैंडिडेट घोषित किया है.
दिल्ली की कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का बीजेपी ने टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा है. बांसुरी भाजपा की कद्दावर नेता सुष्मा स्वराज की बेटी है. वह पेशे से वकील हैं.
बीजेपी ने ईस्ट दिल्ली के मौजूदा सांसद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है. गंभीर ने पहले ही पार्टी के बड़े नेताओं को बता दिया था कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.
प्रवेश वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. यही कारण है कि पार्टी ने उसका टिकट काटकर पश्चिमी दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है.
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी ने वर्तमान सांसद व मशहूर गायक हंसराज हंस का टिकट काट दिया है. इसकी जगह पार्टी ने योगेंद्र चंदोलिया को प्रत्याशी बनाया है.
बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया है. रमेश बिधूड़ी संसद में बीएसपी सांसद दानिश अली पर गलत टिप्पणी को लेकर काफी विवादों में रहे थे.
पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को दोबारा टिकट दिया है.