उत्तर प्रदेश घूमने के लिहाज से बेहतरीन जगह है. यहां लखनऊ, बनारस और इलहाबाद जैसी जगहें घूमने के लिए हैं. लेकिन हम आपको बता रहे हैं मुरादाबाद के पास कौन से हिल स्टेशन हैं.
उत्तराखंड में मौजूद नैनीताल मुरादाबाद से महज 114 किमी की दूरी पर है. नौनीताल में हर मौसम में घूमा जा सकता है. यहां झील, मंदिर, गार्डन और स्नो प्वाइंट हैं. यहां महज 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है.
मर्चुला बारिश में बहुत खूबसूरत हो जाता है. मुरादाबाद से यहां की दूरी महज 116 किमी है. मानसून के दिनों में यह जगह बादलों से ढक जाती है. यहां का मगरमच्छ प्वाइंट बहुत मशहूर है.
लैंसडाउन को साल 1887 में अंग्रेजों ने बसाया था. मुरादाबाद से यहां तक महज 4 घंटे में पहुंचा जा सकता है. यहां पर स्नो व्यू पॉइंट, सेंट मेरी चर्च, दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील है.
उत्तरखंड में मौजूद अल्मोड़ा मुरादाबाद से महज 181 किमी की दूरी पर है. पहाड़ी पर बसा ये जिला गर्मी में और मानसून में बहुत अच्छा लगता है. यहां जीरो पॉइंट, जागेश्वर टेम्पल, सूर्य मंदिर बिनसर है.
मुरादाबाद से इस जगह की दूरी महज 169 किमी है. गर्मी और मानसून में यह जगह देखने लायक होती है. यहां का झूला देवी मंदिर बहुत मशहूर है. यहां पर्यटक गांधी कुटी को जरूर देखते हैं.
मुक्तेशवर नैनीताल जिले का एक खूबसूरत गांव है. यह मुरादाबाद से महज 168 किमी की दूरी पर है. यह जगह काफी शांत और सुकून देने वाली है. इस वीकेंड यहां भी जा सकते हैं.