Summer Drinks: चिलचिलाती गर्मी में घर पर बनाएं ये 7 तरह के शरबत; चुटकी में मिलेगी राहत

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

गर्मी में शरबत

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पानी और शरबत का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है. ऐसे में हम आपको गर्मी में पिए जाने वाले 7 तरह के शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

बादाम की सरदाई

बादाम का छिलका उतार कर इसे दूध, शुगर, बर्फ और काजू के साथ मिक्स कर लें. इसके बाद इसे सुबह या दोपहर में पिएं. यह स्वाद के साथ आपकी सेहत का ख्याल रखेगा.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

सौंफ का शरबत

सौंफ, इलायची, काली मिर्च, काला नमक, खशखास और मिसरी को सही मात्रा में लेकर पीस लें. इसके बाद इसे गर्मी के दिनों में पिएं. यह बदन में तरावट पैदा कर देगा.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

इमली का शरबत

सूखा आलू बुखारा, पकी हुई इमली के गूदे को शुगर के साथ अच्छे से मिला लें. इसके बाद आलू बुखारा और इमली का शरबत तैयार करें. इसे पीने से जिस्म में ताजगी आती है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

आम का पना

पानी के साथ उबला हुआ कच्चा आम, हरी मिर्च, पुदीना, भुना जीरा और काला नमक पीस लें. इसके बाद आम का पना तैयार कर लें. इसे पीने से लू नहीं लगती है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

नींबू की शिकंजी

सबसे आसान शिकंजी बनाने के लिए नींबू का रास, नमक और शुगर को ठंडे पानी में मिला कर बेहतरीन शकंजी बनाई जा सकती है. घर से बाहर निकलते हुए इसे पीने से प्यास कम लगती है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

जौ का सत्तू

जौ का सत्तू बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच जौ का सत्तू, दो बूंद नींबू का रस और दो चम्मच शुगर मिलाएं. बनकर तैयार हो गया जौ का सत्तू. टेस्टी होने के साथ ये सेहत के लिए भी अच्छा है.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

पुदीने का शरबत

पूदीने का शरबत बनाने के लिए पहले पुदीने की 3-4 पत्तियां पीस लें. इसके बाद एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच चीनी, दो चुटकी नमक और थोड़ा नींबू डालें. पुदीने का शरबत आपका पेट ठीक रखेगा.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

दही की लस्सी

एक कप दही में एक कप पानी डालें. इसें दो चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मथें. अब इसके ऊपर मलाई, ड्राइ फ्रूट्स और रूह अफजा डालकर पिएं. आपको बेहतरीन स्वाद मिलेगा.

Published by: Siraj Mahi | Jun 08, 2024

VIEW ALL

Read Next Story