मुस्लिम तंजीमों ने जुमा को इलेक्शन नहीं कराने की गुजारिश

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

चुनाव आयोग

इलेक्शन कमीशन ने बीते रोज लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 19 अप्रैल से 1 जून तक सात मरहलों में लोकसभा चुनाव होंगे.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

वोटिंग

पहले मरहले का चुनाव 19 अप्रैल और दूसरे मरहले का चुनाव 26 अप्रैल को होंगा. दोनों ही दिन जुमा पड़ रहा है.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

जुमा

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और केरल की एक मुस्लिम तंजीम ने इलेक्शन कमीशन से जुमे की अहमियत का हवाला देकर इन तारीखों में चुनाव न कराने की गुजारिश की है.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

असुविधा

IUML का कहना है कि 26 अप्रैल को केरल और तमिलनाडु में जुमा को चुनाव कराना ठीक नहीं होगा. इस दिन वोटिंग कराने से वोटरों और एजेंटों को असुविधा होगी.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

मस्जिद

तंजीम ने कहा कि "26 अप्रैल को जुमा है. इस दिन मुसलमान मस्जिदों में इकट्ठा होते हैं. इस दिन केरल और तमिसनाडु में मतदान करना मुश्किल होगा. हमने इसे चुनाव आयोग के ध्यान में लाया है."

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

अधिकारियों को मुश्किल

केरल के एक मुस्लिम संगठन 'समस्त केरल जमीयतुल उलमा' ने इस बात पर चिंता जताई है कि शुक्रवार को मतदाताओं और ड्यूटी पर तैनात लोगों को मुश्किल होगी. इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होगा.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

चुनाव स्थगित

तंजीम के अध्यक्ष अलीकुट्टी मुसलियार के मुताबिक उन्होंने इलेक्शन कमीशन को खत लिखकर 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को होने वाले इलेक्शन को स्थगित करने की गुजारिश की है.

Published by: Siraj Mahi | Mar 17, 2024

VIEW ALL

Read Next Story