एयर ट्रैवल करते वक्त लगेज की दिक्कत होना काफी आम है. हर कोई लगेज की दिक्कत से जरूर जूझता है.
अकसर लोग सामान ढोने के डर से लगभग सारा सामान चेक-इन लगेज में डाल देने हैं. लेकिन ऐसा करता गलत है.
फ्लाइट में ट्रैवल करते वक्त चेक-इन लगेज में कई चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. इस खबर में हम आपको ऐसी 4 चीजों के बारे में बताएंगे.
पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स चेक-इन लगेज में कभी नहीं पैक करता चाहिए. इन चीजों का सिक्योरिटी चेक के दौरान आपको जरूरत पड़ती है.
दवाओं को भी चेक-इन लगेज में पेक नहीं करता चाहिए, क्योंकि ये लगेज आपको सीधे फ्लाइट लैंड करने के बाद ही मिलती है. अगर फ्लाइट में कोई दिक्कत हो गई तो आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.
फ्लाइट में चेक-इन लगेज में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स भी नहीं पैक करती चाहिए. इनके टूटने का डर रहता है.
कभी भी चेक-इन लगेज में कीमती सामान नहीं रखना चाहिए. कई बार चेक-इन लगेज से सामान चोरी होने की खबर आई है.