आज-कल लोगों में विटामिन-D की कमी होना आम हो गया है. शरीर में विटामिन D की मात्रा कम होने से कई परेशानियां होने लगती है. ऐसे में शरीर में विटामिन-D भरपूर मात्रा में रखने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने की जरूरत होती है.
विटामिन D से शरीर के साथ-साथ हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होता है. ऐसे में घर पर मौजूद चीजों का सेवन करने आप शरीर से विटामिन-D की कमी पूरी कर सकते हैं.
विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए आप दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं. दूध में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है.
मशरूम भी विटामिन D की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है. इससे भी हड्डियां मजबूत होती हैं.
अंडे से शरीर में विटामिन D की कमी पूरी होती है. इसे खाने से प्रोटीन मिलता है.
दलिया के सेवन से शरीर में विटामिन D की कमी पूरी होती है. इससे अर्थराइटिस की समस्या दूर होती है.
संतरे का जूस विटामिन-D का अच्छा सोर्स माना जाता है.
इस खबर में बताई गई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.