सांप पूरे साल बिना भोजन के भी रह सकते हैं. क्योंकि ठंड के मौसम में उनका चयापचय 70 फीसदी तक कम हो जाता है.
एक शोध के मुताबिक, मकड़ियां पूरे साल बिना भोजन के रह सकती है. उनका शरीर बिना भोजन के 3 से 4 महीने तक लिए बना है, जो 1 साल तक चल सकता है. क्योंकि मकड़ियों को अपने भोजन के आने का इंतजार करना पड़ता है.
ओल्म्स जीव बिना भोजन के पूरे 10 साल तक जिंदा रह सकते हैं. यह मुख्य रूप से इटली में पानी के नीचे पाए जाने वाले जीव है.
मेंढक पूरे 16 महीनों तक बिना भोजन के जिंदा रह सकते हैं. यह मुख्य रूप से गीले और दलदली इलाकों में पाए जाते हैं.
कछुआ बिना पानी और भोजन के एक साल तक जिंदा रह सकता है.
एक शोध के मुतबाकि, मगरमच्छ बिना भोजन कुछ महीनों तक जिंदा रह सकते हैं. वे कभी-कभी गतिहीन होकर भी ऊर्जा बचाते हैं.
बहुत लोगों को लगता है कि ऊंट अपनी पीठ पर बनी कूबड़ में पानी को स्टोर कर लेता है, लेकिन ऊंट की पीठ पर कूबड़ पानी स्टोर के लिए नहीं बना है. यह शरीर में मौजूद बसा ही है जो उन्हें रेगिस्तान में लड़खड़ाते हुए लगभग 40 दिनों तक बिना पानी के जिंदा रहने में मदद करते हैं.
सर्दियों के दिनों में पेंगुइन भूख कम हो जाती है और वे 2 से 4 महीने तक बिना भोजन के जिंदा रह सकते हैं.
वहीं, शार्क बिना भोजन के 8 से 10 सप्ताह तक जिंदा रह सकती है.