रसगुल्ला बंगाल की सबसे फेमस मिठाई है, जिसे वहां रसोगुल्ला कहा जाता है. इसे सूजी या मेवे की गेंद के आकार की पकौड़ी से बनाया जाता है और चीनी की चाशनी में तब तक पकाया जाता है जब तक कि चाशनी रसगुल्ले पर न चढ़ जाए।
बाल मिठाई उत्तराखंड की सबसे मशहूर मिठाई है. इसे भुने हुए खोये से बनाया जाता है और पीसी हुई चीनी से ढका जाता है, इसके बाद इस पर खसखस लगाया जाता है और भूना जाता है।
डबल का मीठा तेलंगाना की मिठाई है. ये एक खास तरह की मिठाई है, जिसे तली हुई ब्रेड को गाढ़े दूध में भिगोकर बनाया जाता है. इसके ऊपर ड्राई फ्रूट भी डाला जाता है.
घेवर राजस्थान की मिठाई है. इसे घी,आटे और चाशनी में भिगोकर बनाया जाता है. इसे खासकर तीज और रक्षाबंधन में बनाया जाता है.
पिन्नी पंजाब की मशहूर मिठाई है. इसे देशी घी, आटा, गुड़ और बादाम से बनाया जाता है. इसे खासकर ठंड में बनाया जाता है. पंजाब की मशहूर मिठाई है. इसे देशी घी, आटा, गुड़ और बादाम से बनाया जाता है. इसे खासकर ठंड में बनाया जाता है.
मोदक महाराष्ट्र की मशहूर मिठाई है. ये चावल, गेहूं या मैदा से बनी एक मीठी पकौड़ी है, जिसमें नारियल और गुड़ डालकर बनाया जाता है.
खापसे अरुणाचल की मिठाई है. इसे आटे से बनाकर, तेल में डीप फ्राई किया जाता है और इसके बाद इसे एक साल के लिए बांस के कंटेनर में रख दिया जाता है.
खुरमा छत्तीसगढ़ की फेमस मिठाई है. इसे दूध, सेवई, चाशनी, और सूखे मेवो से बनाया जाता है.
कुल्फी को दिल्ली के चांदनी चौक में ज्यादा पसंद किया जाता है और दिल्ली से बेहतर रस-मलाई आपको कही नहीं मिलेगीं.