मेक्सिको में पर्वतीय मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत, 26 घायल
Advertisement

मेक्सिको में पर्वतीय मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत, 26 घायल

मेक्सिको में एक बस के पर्वतीय मार्ग पर फिसलकर 45 मीटर खाई में गिर जाने से आठ व्यस्कों और दो बच्चों की मौत हो गई। पश्मिोत्तर मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बस में सवार 29 लोगों में तीन लोगों को छोड़कर सभी घायल हो गए है। गोमेज पालासियो के दुरांगो में नागरिक सुरक्षा निदेशक आलोंसो गोमेज ने बताया कि बस किसी पर्यटन स्थल से लौट रही थी तभी वह शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में एक बस के पर्वतीय मार्ग पर फिसलकर 45 मीटर खाई में गिर जाने से आठ व्यस्कों और दो बच्चों की मौत हो गई। पश्मिोत्तर मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बस में सवार 29 लोगों में तीन लोगों को छोड़कर सभी घायल हो गए है। गोमेज पालासियो के दुरांगो में नागरिक सुरक्षा निदेशक आलोंसो गोमेज ने बताया कि बस किसी पर्यटन स्थल से लौट रही थी तभी वह शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

गोमेज के अनुसार चालक ने बताया कि बस के ब्रेक खराब हो गए थे और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। चालक घायल हो गया है और हिरासत में है जबकि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Trending news