मैक्सिको में मानव तस्करी का भांडाफोड़, बचाई गई 100 महिलाएं
Advertisement

मैक्सिको में मानव तस्करी का भांडाफोड़, बचाई गई 100 महिलाएं

ये महिलाएं लातिन अमेरिका के मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, पराग्वे तथा वेनेजुएला और पूर्वी यूरोप के हंगरी, यूक्रेन और रूस की निवासी हैं.

सांकेतिक चित्र

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको पुलिस ने लातिन अमेरिका और पूर्वी यूरोप की 100 महिलाओं को देह व्यापार तस्करों के चंगुल से बचाया है और मानव तस्करी के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार कल मध्य मैक्सिको सिटी में एक वेश्यालय पर छापा मार कर महिलाओं को रिहा कराया गया.

इन देशों से लाई गईं महिलाएं
ये महिलाएं लातिन अमेरिका के मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, पराग्वे तथा वेनेजुएला और पूर्वी यूरोप के हंगरी, यूक्रेन और रूस की निवासी हैं.

तस्करों ने दिया था नौकरी का झांसा
मैक्सिको पुलिस ने हाल ही में कई तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ा किया है. इन महिलाओं को नौकरियां देने जैसे मॉडल बनाने आदि का झांसा देकर अपहरण कर लिया जाता है और फिर इन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता है.

Trending news