भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पार गोलीबारी में 4 नागरिक मारे गए: पाकिस्तान
Advertisement

भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पार गोलीबारी में 4 नागरिक मारे गए: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गई गोलीबारी में एक महिला सहित कम से कम चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गई गोलीबारी में एक महिला सहित कम से कम चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि सभी मौतें नकयाल सेक्टर के अलग अलग गांवों में हुईं जो पिछले कई दिनों से अंधाधुंध गोलीबारी का सामना कर रहे हैं।

बयान में कहा गया, ‘भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे नकयाल, जंदरोट और केल सेक्टरों में एकबार फिर बिना उकसावे के गोलीबारी की है।’ उसने कहा कि गोलीबारी में चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों ने ‘उचित जवाब दिया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।’ डान ने बताया कि नकयाल के सहायक कमिश्नर जिशान निसार ने भी इसकी पुष्टि की कि भारतीय गोलीबारी में तीन पुरुष और एक महिला मारी गई।

निसार ने कहा, ‘चूंकि गोलीबारी जारी है, हम सभी जानकारी एकत्रित करने में असफल हैं। मुझे डर है कि और लोग हताहत हो सकते हैं।’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर सरकार के पूर्व मंत्री जावेद बुधानवी ने कहा, ‘गोलीबारी इतनी भीषण है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। सुबह से गोलीबारी में कोई कमी नहीं आयी है।’

Trending news