ऑस्ट्रेलिया चुनाव में 200 उम्मीदवारों में भारतीय मूल के 5 लोग भी
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया चुनाव में 200 उम्मीदवारों में भारतीय मूल के 5 लोग भी

ऑस्ट्रेलिया में अगले माह होने वाले आम चुनाव में लड़ने वाले 200 उम्मीदवारों में 5 भारतीय मूल के लोग भी हैं जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। प्रतिनिधि सभा में सभी 150 सीटों तथा सीनेट की 76 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 1987 के बाद पहली बार जल्द चुनाव हो रहे हैं।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में अगले माह होने वाले आम चुनाव में लड़ने वाले 200 उम्मीदवारों में 5 भारतीय मूल के लोग भी हैं जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। प्रतिनिधि सभा में सभी 150 सीटों तथा सीनेट की 76 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 1987 के बाद पहली बार जल्द चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव में दो भारतीय मूल की महिला भी शामिल हैं। ग्रीन पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाली 51 वर्षीय सिख एलेक्स भट्टल तथा लेबर पार्टी की 43 वर्षीय फिजी भारतीय लीजा सिंह शामिल हैं। भारत से 1989 में ऑस्ट्रेलिया गये शशि भाटी तथा बेंगलूर से संबंध रखने वाले भारतीय अभिभावकों की संतान क्रिस गंबियान लेबर पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मोहित कुमार (39) एकमात्र ऐसे भारत में जन्मे उम्मीदवार हैं जो लिबरल पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह फरीदाबाद के रहने वाले थे और एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में 1994 में ऑस्ट्रेलिया आए थे। कुमार ने कहा कि उनके लगातार किये गये कड़े श्रम के परिणाम के रूप में उन्हें पार्टी का टिकट मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए यह अपरिहार्य बन गया है कि वे देश में उच्च पदों पर आसीन हों तथा नीति निर्माण का अंग बनें। कुमार ने कहा, ‘वास्तविक बहुसंस्कृतिवाद महज बातों से या भारतीय आयोजनों में भाग लेने से नहीं आ सकता। यह सभी स्तर पर समुचित भागीदारी से आता है जिनमें सरकार, संसद, व्यापार एवं अन्य क्षेत्र शामिल हैं।’

Trending news