अफगानिस्तान के एक प्रमुख शहर के लिए तालिबान के आगे बढ़ने से संघर्ष तेज
Advertisement

अफगानिस्तान के एक प्रमुख शहर के लिए तालिबान के आगे बढ़ने से संघर्ष तेज

उत्तर अफगानिस्तान में भीषण संघर्ष छिड़ गया है क्योंकि सुरक्षा बल के जवान तालिबान के उन लड़ाकों से मुकाबला कर रहे हैं जो एक प्रमुख प्रांत की राजधानी पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

कुंदूज (अफगानिस्तान) : उत्तर अफगानिस्तान में भीषण संघर्ष छिड़ गया है क्योंकि सुरक्षा बल के जवान तालिबान के उन लड़ाकों से मुकाबला कर रहे हैं जो एक प्रमुख प्रांत की राजधानी पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

तालिबान के लड़ाकों ने गत शुक्रवार को पुलिस और सेना की चौकियों पर हमला किया था और अब वे सैकड़ों की संख्या में कुंदूज शहर को घेर लिया है। यह संघर्ष कुंदूज शहर से छह किलोमीटर उत्तर इमाम साहिब जिले और पास के पूर्वी और दक्षिणी गांवों के पास हो रहा है।

इमाम साहिब के जिला गवर्नर इमामुद्दीन कुरैशी ने कहा, तालिबान ने जिले को घेर लिया है और यदि कुमुक नहीं पहुंची..जिला तालिबान के कब्जे में चला जाएगा। उन्होंने कहा, वे हम पर तीन दिशाओं से हमले कर रहे हैं। हमारे पास उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त बल नहीं हैं। कुंदूज शहर की सड़कें खाली पड़ी हैं, दुकानें बंद हैं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी इमारतें छोड़ दी हैं। निवासियों को शहर के तालिबान के कब्जे में जाने का भय सता रहा है।

शहर के एक दुकानदार अहमद लुकमान (35) ने कहा, हम वास्तव में चिंतित हैं कि यह शहर तालिबान के हाथों में चला जाएगा और पिछले 13 वर्षों के दौरान मिली बढ़त समाप्त हो जाएगी।

Trending news