पाकिस्तान से अघोषित युद्ध का सामना कर रहा अफगानिस्तान : गनी
Advertisement

पाकिस्तान से अघोषित युद्ध का सामना कर रहा अफगानिस्तान : गनी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान पर अपने देश के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है और कहा कि ‘तहरीक ए तालिबान’ क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

पाकिस्तान से अघोषित युद्ध का सामना कर रहा अफगानिस्तान : गनी

लंदन : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान पर अपने देश के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है और कहा कि ‘तहरीक ए तालिबान’ क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

यहां रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में कल ‘राजनीतिक हिंसा के पांचवे दौर’ विषय पर एक व्याख्यान में गनी ने शांति वार्ता में थोड़ी सी प्रगति और अफानिस्तान में विदेशी लड़ाकों की मौजूदगी पर निराशा जताई।

उन्होंने कहा, 'मेरे देश में कौन लड़ रहा है? चीनी, चेचन्य, उज्बेक, ताजिक, लेकिन सबसे बड़ी तादाद में पाकिस्तान से आ रही है। हमारा मूलभूत मुद्दा पाकिस्तान के साथ शांति है। हमारे खिलाफ अघोषित युद्ध है। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान क्षेत्र के लिए खतरा बन रहा है।'

Trending news