चीन के दावे को अमेरिकी चुनौती, दक्षिण चीन सागर में की गश्त
Advertisement

चीन के दावे को अमेरिकी चुनौती, दक्षिण चीन सागर में की गश्त

अमेरिका के एक युद्धक पोत ने शनिवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त की जिस पर चीन, ताईवान और वियतनाम अपना-अपना दावा करते हैं। चीन के बढ़ा- चढ़ाकर किए जाने वाले समुद्री दावे को चुनौती देने के लिए अमेरिका ने ऐसा किया। इस दावे के कारण अमेरिका और अन्य देशों के अधिकार और स्वतंत्रता दक्षिण चीन सागर में सीमित हैं।

चीन के दावे को अमेरिकी चुनौती, दक्षिण चीन सागर में की गश्त

वाशिंगटन : अमेरिका के एक युद्धक पोत ने शनिवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त की जिस पर चीन, ताईवान और वियतनाम अपना-अपना दावा करते हैं। चीन के बढ़ा- चढ़ाकर किए जाने वाले समुद्री दावे को चुनौती देने के लिए अमेरिका ने ऐसा किया। इस दावे के कारण अमेरिका और अन्य देशों के अधिकार और स्वतंत्रता दक्षिण चीन सागर में सीमित हैं।

पेंटागन ने की अभियान की पुष्टि

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चीन को लक्षित कर अमेरिका के नौवहन स्वतंत्रता के अभियान की खबर को प्रमुखता से छापा है। अखबार ने कहा, 'अमेरिका के एक युद्धक पोत ने शनिवार को एक द्वीप के इर्द-गिर्द गश्त की जिस पर चीन और इसके दो पड़ोसी दावा करते हैं। बीजिंग द्वारा क्षेत्र में समुद्री और क्षेत्रीय दावों को चुनौती देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।' पेंटागन ने दक्षिण चीन सागर में अपने अभियान की पुष्टि की।

समुद्री दावे को चुनौती के लिये चला अभियान

पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने एक सवाल के जवाब में बताया, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि रक्षा विभाग ने दक्षिण चीन सागर में 30 जनवरी को नौवहन स्वतंत्रता अभियान चलाया। यह पारासेल द्वीप के ट्रीटन द्वीप के आसपास विशेष रूप से चलाया गया ताकि अत्यधिक समुद्री दावों को चुनौती दी जा सके।' उन्होंने कहा कि चीन, ताईवान और वियतनाम दावा करते हैं कि दक्षिण चीन सागर में नौवहन से पहले अनुमति लेने की जरूरत है और उनके इस प्रयास को ही इस अभियान के माध्यम से चुनौती दी गई है। ट्रीटन द्वीप के संबंध में अत्यधिक दावे लॉ ऑफ सी कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय कानून के मानकों पर अनुपयुक्त हैं।

Trending news