ऑस्ट्रेलिया: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर भारतीय की मौत
एक 29 वर्षीय भारतीय आईटी एनालिस्ट की गुरुवार को तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई। यह घटना सिडनी के मैक्वायर पार्क में एक अपार्टमेंट में हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पंकज सॉ के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी से फोन पर भारत में बात कर रहा था। इसी दौरान वह बालकनी से गिर पड़ा। जब वह गिरा तब स्थानीय समयानुसार रात के एक बजे थे।
मेलबर्न : एक 29 वर्षीय भारतीय आईटी एनालिस्ट की गुरुवार को तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई। यह घटना सिडनी के मैक्वायर पार्क में एक अपार्टमेंट में हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पंकज सॉ के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी से फोन पर भारत में बात कर रहा था। इसी दौरान वह बालकनी से गिर पड़ा। जब वह गिरा तब स्थानीय समयानुसार रात के एक बजे थे।
उसके सिर में चोट के साथ ही कई अंदरूनी चोटें भी आई थीं। उसकी मृत्यु का कारण जानने के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में उसके तीसरी मंजिल से गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सॉ यहां एक भारतीय आईटी कंपनी के लिए काम करता था जिसका कार्यालय उत्तरी सिडनी में है। सॉ के प्रबंधक कारेन वालर ने बताया कि वह हाल ही में भारत से शादी करके लौटा था।