शरीफ के संबोधन के दौरान UN के बाहर विरोध- प्रदर्शन, लगे ‘आजाद बलूचिस्तान’, ‘पाकिस्तान हाय हाय’ के नारे
Advertisement

शरीफ के संबोधन के दौरान UN के बाहर विरोध- प्रदर्शन, लगे ‘आजाद बलूचिस्तान’, ‘पाकिस्तान हाय हाय’ के नारे

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के संबोधन के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर कई बलूच और भारतीय कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों के साथ कई अन्य समूह भी आ जुड़े, जो पाकिस्तान से भारत में आतंक का ‘निर्यात’ बंद करने की मांग कर रहे थे।

शरीफ के संबोधन के दौरान UN के बाहर विरोध- प्रदर्शन, लगे ‘आजाद बलूचिस्तान’, ‘पाकिस्तान हाय हाय’ के नारे

न्यूयार्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के संबोधन के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर कई बलूच और भारतीय कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों के साथ कई अन्य समूह भी आ जुड़े, जो पाकिस्तान से भारत में आतंक का ‘निर्यात’ बंद करने की मांग कर रहे थे।

जिस समय शरीफ महासभा की आम बहस को संबोधित कर रहे थे उसी समय प्रदर्शनकारी वैश्विक संस्था के मुख्यालय के बाहर की समूची सड़क पर जमा हो गए थे और पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों एवं मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लहराते हुए ‘आजाद बलूचिस्तान’, ‘पाकिस्तान हाय हाय’, ‘पाकिस्तान के आतंक से दुनिया को बचाओ’ जैसे नारे लगाए। उनकी तख्तियों और बैनरों पर लिखा था- ‘अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को धन देना बंद करे’, ‘कश्मीरी हिंदू इंसान हैं, उनके दुखों की ओर देखो’, ‘पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से हटाओ’, ‘पाक के कब्जे वाले कश्मीर में अत्याचार बंद करो’ और ‘पाकिस्तान के हत्या के क्षेत्र-सिंध और बलूचिस्तान’। अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ बलूचिस्तान नामक समूह के संस्थापक अहमार मुस्ती खान ने कहा, ‘पाकिस्तान एक आतंकी देश है और वह बलूचिस्तान के लोगों को शांति से नहीं रहने देना चाहता।’

 

Trending news