ओबामा ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की असैन्य, सैन्य सहायता का दिया प्रस्ताव
Advertisement

ओबामा ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की असैन्य, सैन्य सहायता का दिया प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ पाकिस्तान को आतंकवाद से लड़ने, आर्थिक विकास, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की असैन्य एवं सैन्य सहायता मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।

ओबामा ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की असैन्य, सैन्य सहायता का दिया प्रस्ताव

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ पाकिस्तान को आतंकवाद से लड़ने, आर्थिक विकास, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की असैन्य एवं सैन्य सहायता मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।

विदेश विभाग की ओर से जारी बजट संबंधी प्रस्तावों को जारी किया गया है। इससे पहले ओबामा ने इन प्रस्तावों को कांग्रेस के पास भेजा था ताकि पाकिस्तान को मुहैया कराए जाने वाली विदेशी सैन्य वित्त सहायता राशि को 4.22 करोड़ डॉलर (साल 2014) को साल 2016 में 26.5 करोड़ डॉलर किया जाए।

इस प्रस्तावित बजट की मुख्य बातों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, अफगानिस्तान में स्थिरता, आर्थिक विकास और भारत के संबंध में सुधार की बातें शामिल हैं। इसके अलावा ओबामा प्रशासन ने 33.49 करोड़ डॉलर के आर्थिक सहयोग असैर 14.31 करोड़ डॉलर की राशि आतंकवाद विरोधी लड़ाई और अप्रसार के प्रयासों के लिए दिए जाने का प्रस्ताव दिया है।

 

Trending news