नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से पहले मैदुगुरी शहर में कई धमाके
विस्फोटों के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.
Trending Photos
)
मैदुगुरी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद और संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले देश के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में कई विस्फोट हुए. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे (05:00 अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) कई विस्फोटों की आवाज सुनने को मिली. विस्फोटों के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.
इस बीच, सुरक्षा सूत्रों ने खबर दी है कि औनो में सेना और बोको हराम के संदिग्ध लड़ाकुओं के बीच संघर्ष होने की खबर है. औनो बोरनो राज्य की सीमा पर स्थित है.
उन्होंने बताया कि उत्तर में स्थित योबे राज्य की राजधानी डमातुरू के गेईदाम शहर में एक हमला हुआ जिसके कारण भी निवासी भागने को मजबूर हुए. बोको हराम संगठन मैदुगुरी में जन्मा और 10 साल की विद्रोही गतिविधियों के दौरान उसने बार-बार हमले कर दूरदराज स्थित इस क्षेत्र को तबाह कर दिया. चुनाव के लिए मतदान अतंरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे शुरू हुआ.