नाइजर में बोको हराम ने गांव पर हमला किया, 40 मरे : अधिकारी
Advertisement

नाइजर में बोको हराम ने गांव पर हमला किया, 40 मरे : अधिकारी

इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम ने सीमा पार करके पड़ोसी नाइजर के दो शहरों पर हमला किया और घरों में आग लगा दी। इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

नाइजर में बोको हराम ने गांव पर हमला किया, 40 मरे : अधिकारी

नियामे ( नाइजर)  : इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम ने सीमा पार करके पड़ोसी नाइजर के दो शहरों पर हमला किया और घरों में आग लगा दी। इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

यह हमला बताता है कि नाइजीरिया स्थित बोको हराम पड़ोसी देशों के अंदर घुस कर हमला कर सकता है जो इस समूह को कुचलने के प्रयास में नाइजीरिया की सेना के साथ शामिल हुए थे। नाइजर के डिफ्फा क्षेत्र के गवर्नर यकूबा सोमाना गोह ने कहा कि लमाना और नगोमावा शहर में रात में हुए हमले के जिम्मेदारों को सेना तलाश रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने स्टोरों को लूटा, गांवों में आग लगा दी और जिन्होंने भागने की कोशिश की उन्हें गोली मार दी।

Trending news