बुर्किना फासो के होटल में आतंकी हमला, कम से कम 26 की मौत
Advertisement

बुर्किना फासो के होटल में आतंकी हमला, कम से कम 26 की मौत

बुर्किना फासो की राजधानी के एक शीर्ष होटल और एक रेस्त्रां पर जेहादी बंदूकधारियों के हमले में 18 देशों के कम से कम 26 लोग मारे गए। सुरक्षा बलों ने शनिवार को चार हमलावरों के खात्म के साथ हमले का अंत किया।

बुर्किना फासो के होटल में आतंकी हमला, कम से कम 26 की मौत

औगादौग : बुर्किना फासो की राजधानी के एक शीर्ष होटल और एक रेस्त्रां पर जेहादी बंदूकधारियों के हमले में 18 देशों के कम से कम 26 लोग मारे गए। सुरक्षा बलों ने शनिवार को चार हमलावरों के खात्म के साथ हमले का अंत किया।

गृह मंत्री साइमन कोंपाओरे ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा तड़के 147 कमरों वाले होटल और पास के कैपचीनो रेस्त्रां पर दोबारा नियंत्रण करने के बाद चार सितारा स्प्लेंडिड होटल से 33 घायलों सहित कुल 126 लोगों को छुड़ाया गया। दोनों जगहें संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और पश्चिमी देशों के लोगों के पसंदीदा ठिकाने हैं।

एक सुरक्षा स्रोत ने कहा कि शऩिवार दोपहर तक जेहादियों के हमले का पूरी तरह अंत कर दिया गया। जवाबी हमले में दो महिलाओं सहित चार जेहादी मारे गए। अमेरिका स्थित निगरानी समूह साइट के एक बयान के अनुसार अलकायदा इन दि इस्लामिक मगरेब (एक्यूआईएम) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह ‘फ्रांस और अविश्वसनीय पश्चिमी देशों से लिया गया बदला है।’

साइट ने कहा कि हमलावर माली स्थित अल मुराबीतौन समूह के सदस्य थे। मुख्तार बेलमुख्तर समूह का प्रमुख है। सुरक्षा सू़त्र ने कहा कि जेहादियों के हमलों में 18 देशों के कम से कम 26 लोग मारे गए और मृतकों की संख्या अब भी बढ़ सकती है।

घटनास्थल से बचकर निकलने में सफल रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारे गए चार जेहादियों के अलावा पांचवें हमलावर को पास के एक बार में घुसते देखा गया था। गृह मंत्री ने इससे पहले कहा था कि दमकलकर्मियों ने रेस्त्रां की छत पर दस शव देखे थे। उन्होंने कहा, ‘कुल 126 लोगों को छुड़ाया गया, जिनमें से 33 घायल हो गए। एक अरबी और दो अश्वेत अफ्रीकियों सहित तीन जेहादी मारे गए।’

राष्ट्रपति रोक मार्क क्रिस्चन काबोर ने आज होटल का दौरा किया लेकिन तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। काबोर पिछले महीने ही राष्ट्रपति बने हैं। संचार मंत्री रेमिस दांदजिनोउ ने कहा कि सरकारी बलों ने फ्रांस के विशेष बलों की मदद से जवाबी हमला किया। उन्होंने साथ ही कहा कि सकुशल बचने वाले लोगों में श्रम मंत्री क्लेमेंट सवादोगो शामिल हैं।

शनिवार तड़के 147 कमरों वाले होटल के प्रमुख द्वार पर आग लग गई थी और अंदर मौजूद लोगों की चीखें बाहर तक सुनी जा सकती थीं। बाहर सड़क पर लगभग 10 वाहनों को आग लगा दी गई थी।

Trending news