दक्षिणी चीन सागर में चीन के विमान उतरने से तनाव, पेंटागन ने दी चेतावनी
Advertisement

दक्षिणी चीन सागर में चीन के विमान उतरने से तनाव, पेंटागन ने दी चेतावनी

दक्षिणी चीन सागर के एक विवादित द्वीप पर हाल में चीन की ओर से एक विमान उतारे जाने के कारण क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता फैल रही है। पेंटागन ने इसके लिए चेताया है।

दक्षिणी चीन सागर में चीन के विमान उतरने से तनाव, पेंटागन ने दी चेतावनी

वॉशिंगटन : दक्षिणी चीन सागर के एक विवादित द्वीप पर हाल में चीन की ओर से एक विमान उतारे जाने के कारण क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता फैल रही है। पेंटागन ने इसके लिए चेताया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कल बताया कि माना जाता है कि एक विवादित द्वीप पर तीन नागरिक विमान उतारे गए हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि विवादित द्वीप समूह के फियरी क्रॉस द्वीप पर तीन नागरिक विमान उतारे गए हैं।

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कूक ने संवाददाताओं को बताया, ‘इन तीनों विमानों को लेकर हम चिंतित हैं और दक्षिणी चीन सागर में चीन की ओर से की जा रही सभी गतिविधियों को लेकर हमलोग चिंतित हैं।’ उन्होंने बताया, ‘इन विवादित द्वीपों पर तनाव पैदा करने के लिए किसी भी देश की ओर से की गई किसी भी प्रकार की गतिविधि और इन द्वीपों के सैन्यीकरण या फिर अन्य विकासात्मक गतिविधियों के कारण, मुझे लगता है कि दक्षिणी चीन सागर में तनाव फैलेगा।’ चीन पूरे दक्षिणी चीन सागर पर अपना दावा करता है जबकि फिलीपिन्स, वियतनाम, ब्रूनेई, और तायवान भी इसपर अपना दावा पेश करते हैं।

 

Trending news